सुबह या कुछ देर आराम के बाद बिस्तर से उठने में आलस होने वालों को डाइसेनिया हो सकता है। इसे मेडिकली मान्यता नहीं मिली है। यह डिप्रेशन, क्रोनिक फटीग सिंड्रोम, फाइब्रोमायल्जिया, स्लीप एपनिया, एनीमिया, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम और स्लीप डिसऑर्डर्स के लक्षण हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह थायरॉयड डिसऑर्डर्स और हृदय रोग का लक्षण भी हो सकता है।