inshorts

क्यों कुछ लोगों के हाथ-पैरों में 5 नहीं 6 उंगलियां होती हैं?

किसी शख्स के हाथ/पैर में 6 उंगलियां होने को 'पॉलीडैक्टली' कहा जाता है जिसमें सबसे ज़्यादा दायां हाथ और बायां पैर प्रभावित होता है। पॉलीडैक्टली आमतौर पर आनुवंशिक म्यूटेशन के कारण होती है। यह स्थिति तब विकसित होती है जब गर्भ में भ्रूण का विकास हो रहा होता है। हर 1000 बच्चे में से 1 में यह कंडीशन होती है।