inshorts

क्यों कुछ लोग धूप में निकलने पर छींकने लगते हैं?

कुछ लोग धूप में निकलने पर फोटोनिक स्नीज़ रिफ्लेक्स के कारण छींकने लगते हैं और इसे एसीएचओओ सिंड्रोम भी कहा जाता है। प्रचलित सिद्धांत के अनुसार, यह तब होता है जब तेज़ रोशनी पुतली के संकुचन को नियंत्रित करने वाले ऑप्टिक नर्व और चेहरे की संवेदनाओं को महसूस करने वाले ट्राइजेमिनल नर्व के बीच न्यूरोलॉजिकल सिग्नल्स को ट्रिगर करती है।