इंटरनल मेडिसिन में कंसल्टेंट डॉक्टर दिव्या गोपाल के मुताबिक, अत्यधिक जम्हाई शारीरिक समस्याओं का संकेत हो सकती हैं। अच्छी नींद की कमी, मानसिक थकावट, मिर्गी जैसी न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम और आयरन की कमी से लोग अधिक जम्हाई लेते हैं। आयरन लेवल कम होने पर शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो सकती है जिसके चलते भी जम्हाई अधिक आ सकती है।