क्यों कम हो रही है गौरेया की संख्या?

हर साल 20 मार्च को गौरेया दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य इनके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है। शहरीकरण, पेड़ों की कटाई, रेडिएशन और प्रदूषण, भोजन की कमी, आधुनिक वास्तुकला और जलवायु परिवर्तन के कारण गौरेया की संख्या कम हो रही है। पेड़ों की कटाई के चलते गौरेया के घोंसले बनाने की जगह खत्म हो रही है।