inshorts

क्यों कल सुबह अचानक से दिल्ली में चंद मिनटों में छा गया था घना कोहरा?

इंडिया टुडे के मुताबिक, 14 जनवरी को सुबह 7:45-8:00 बजे के बीच दिल्ली में अचानक घना कोहरा छा गया। वैज्ञानिकों ने ठंड, हवा में अत्यधिक नमी और अचानक तापमान गिरने को इसकी वजहें बताया और कहा कि जैसे हवा की चाल-तापमान में बदलाव हुआ उससे अचानक घना कोहरा छा गया। फिर तेज़ धूप हुई, तापमान बढ़ा और कोहरा गायब हुआ।