क्यों गाड़ियों में नहीं लगवाना चाहिए बंपर या क्रैश गार्ड?
गाड़ी में आगे/पीछे की तरफ क्रैश या बंपर गार्ड लगवाना गैरकानूनी है। दरअसल, क्रैश गार्ड लगे होने पर दुर्घटना की स्थिति में कार के सेंसर ठीक से काम नहीं करते हैं जिससे गाड़ी के अंदर एयरबैग नहीं खुल पाते हैं और यात्रियों के घायल होने की संभावना बढ़ जाती है। बंपर गार्ड वाली गाड़ियों का चालान भी काटा जाता है।