क्यों ग्रीनलैंड में लोग घर तो खरीद सकते हैं लेकिन उस ज़मीन को नहीं जिसपर वह बना हो?
ग्रीनलैंड में सारी भूमि सार्वजनिक स्वामित्व में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय प्रशासन लोगों को भूमि उपयोग का अधिकार देता है जबकि ज़मीन सामूहिक या सरकारी नियंत्रण में रहती है। वहीं, विदेशियों पर अतिरिक्त पाबंदियां हैं क्योंकि घर खरीदने से पहले लंबी अवधि का निवास ज़रूरी होता है। इस व्यवस्था का मकसद ज़मीन की जमाखोरी और विदेशी कब्ज़ा रोकना है।