क्यों गद्दाफी की बेटी आयशा की अचानक से होने लगी इतनी चर्चा?
लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी की बेटी आयशा गद्दाफी सितंबर के एक अनौपचारिक सर्वे में लीबिया का नेतृत्व करने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार रहीं। उन्हें 1,41,502 वोट मिले। बड़े भाई सैफ अल-इस्लाम की मौत के बाद पूर्व शासन के समर्थक आयशा को नेतृत्व सौंपने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सर्वे किसी आधिकारिक चुनाव का हिस्सा नहीं था।