चांदी को 'शैतान की धातु' कहा जाता है। एक एनालिस्ट ने बताया, "सोने की तुलना में चांदी अधिक अस्थिर होती है...इसकी कीमतें ऊपर जाती हैं...फिर नीचे जाकर निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाती हैं।" इतिहास में चांदी ने 3 बार ही बड़ी उछाल दिखाई और हर बार निवेशकों को तेज़ उछाल के बाद लंबे समय के लिए घाटा सहना पड़ा है।