क्यों चांद पर नहीं उतरे थे आर्मस्ट्रांग और ऐल्ड्रिन के साथ गए तीसरे अंतरिक्षयात्री?
अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज़ ऐल्ड्रिन के साथ अपोलो 11 मिशन में गए माइकल कॉलिन्स चांद पर नहीं उतरे थे।दरअसल, कॉलिन्स चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाने वाली मदरशिप 'कोलंबिया' में थे जबकि आर्मस्ट्रांग व ऐल्ड्रिन 'ईगल' लैंडर से चंद्रमा की सतह पर पहुंच गए थे। कॉलिन्स ने करीब 21 घंटे तक चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाया था।