क्यों चिकनगुनिया में काली पड़ रही है मरीज़ों की नाक?

चिकनगुनिया से कुछ मरीज़ों में नाक काली पड़ने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन डॉक्टरों ने कहा है कि इससे घबराने की ज़रूरत नहीं हैं। नोबल अस्पताल के डॉ. अमीत द्रविड़ ने कहा, "नाक पर कालापन कुछ हफ्तों में खुद चला जाता है।" उनके मुताबिक, ऐसा नाक के सिरे पर मेलेनिन के डिपॉज़िट जमा होने के कारण होता है।