जुगनू चमकने की वजह यह है कि उनके पेट में लूसिफेरिन नामक प्रोटीन होता है। जब यह प्रोटीन ऑक्सीजन और लूसिफेरेज़ नामक एंज़ाइम के साथ मिलता है, तो रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण उनका पेट चमकने लगता है। बताया जाता है कि मादा जुगनूओं को आकर्षित करने, भोजन की तलाश करने, शिकारियों को चेतावनी देने आदि के लिए जुगनू चमकते हैं।