छींकना शरीर की एक रक्षात्मक प्रतिक्रिया है जिससे नाक में घुसी बैक्टीरिया या बाहरी गंदगी बाहर निकल जाती है। छींकने के दौरान आंखों का बंद होना एक ऑटोमैटिक रिफ्लेक्स ऐक्शन है। आंख खोलकर भी छींका जा सकता है लेकिन इसके लिए अत्यधिक कॉन्संट्रेशन चाहिए होगी। गहरी नींद में छींक नहीं आती क्योंकि संबंधित मांसपेशियां अस्थायी रूप से निष्क्रिय होती हैं।