लगातार स्वाइपिंग और डेटिंग ऐप बर्नआउट से थक चुके सिंगल्स अब रियल-लाइफ मीटअप्स की ओर बढ़ रहे हैं। मिक्सर, सिंगल्स फेस्ट और ऑफलाइन इवेंट्स में लोग बिना फिल्टर आमने-सामने मिल रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बॉडी लैंग्वेज और केमिस्ट्री समझने में ऑफलाइन मुलाकात ज़्यादा कारगर है जिससे समय की बचत और भावनात्मक थकान कम होती है।