क्यों तमिलनाडु का यह गांव दिवाली खत्म करने के लिए एक-दूसरे पर फेंकता है गोबर?
तमिलनाडु के थलवाडी गांव में दिवाली के चौथे दिन गोबर फेंकने के साथ त्योहार खत्म होता है। यह परंपरा 300 साल पुरानी है और माना जाता है कि इससे कृषि समृद्धि आती है। इस परंपरा के तहत ग्रामीण पहले गोबर इकट्ठा कर उसे एक गड्ढे में डालते हैं और फिर उसमें कूदकर एक-दूसरे पर गोबर फेंकते हैं।