क्यों दिया जाता है गार्ड ऑफ ऑनर और क्या है इसका मतलब?
गार्ड ऑफ ऑनर औपचारिक सैन्य समारोह है जो देश के विशिष्ट मेहमानों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें देश की सेना एकसाथ खड़ी होकर मेहमान को सलामी देती है। इस दौरान सैनिक हथियारों संग होते हैं और सैन्य बैंड, राष्ट्रीय गान या स्वागत संगीत बजाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी यह सम्मान मिलता है।