क्यों दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं हज़ारों किसान?
प्रस्तावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान मंगलवार को दिल्ली में किसान महापंचायत के लिए जुट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समझौते के तहत अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि-डेयरी उत्पादों के आयात पर शुल्क घटाया जा सकता है जिससे भारतीय किसानों की आय घटेगी और ग्रामीण आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।