क्यों दशहरा पर नीलकंठ पक्षी का दिखना माना जाता है शुभ?

दशहरा पर नीलकंठ पक्षी का दिखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पक्षी का संबंध भगवान शिव और भगवान राम से है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण के खिलाफ अपने अंतिम युद्ध से पहले इस पक्षी को देखा था। किसानों का ऐसा मानना ​​है कि दशहरा पर नीलकंठ दिखने से समृद्धि आती है।