क्यों नवंबर के सुपरमून को कहा जाता है 'बीवर मून' और यह कब आएगा नज़र?

नवंबर महीने की पूर्णिमा को 'बीवर मून' भी कहा जाता है क्योंकि इन दिनों बीवर यानी ऊदबिलाव आने वाली सर्दियों के लिए अपने लिए बिल बनाने में लग जाते हैं। भारत व एशिया के अधिकांश हिस्सों में 16 नवंबर की शाम को यह सुपरमून दिखाई देगा। गौरतलब है कि साल 2024 के 4 सुपरमून में से 'बीवर मून' आखिरी है।