दिल्ली में एसी का कंप्रेसर फटने से मैकेनिक की मौत हो गई है। बकौल एक्सपर्ट, एसी में रेफ्रिजरेंट लीक होने से कूलिंग प्रक्रिया बाधित होती है और कंप्रेसर में विस्फोट हो सकता है। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से भी विस्फोट की आशंका बढ़ती है। बचाव के लिए रेफ्रिजरेंट लीक की जांच करवाएं, स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें और एयर फिल्टर साफ रखें।