प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के कुछ दिनों बाद पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मिडल ईस्ट में तनाव और IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान कीमत बढ़ाने के प्रमुख कारण बने। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन कंपनियों को ₹1,600 करोड़/दिन का घाटा हो रहा था।