क्यों बम की तरह फटा चिप्स का पैकेट और बच्चे की आंख फूट गई?

ओडिशा में चिप्स का पैकेट बम की तरह फटने से 8-वर्षीय बच्चे की आंख फूट गई है। दरअसल, चिप्स के पैकेट में नाइट्रोजन भरी होती है और इस केस में चिप्स का पैकेट गैस चूल्हे की आग के संपर्क में आया था। माना जा रहा है कि बाहरी दबाव के कारण नाइट्रोजन गैस तेज़ी से फैली इसलिए पैकेट फट गया।