क्यों भारत में बढ़ रही हैं हृदय संबंधी बीमारियां?

फार्मास्युटिकल रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 5 वर्षों में हृदय संबंधी दवाओं की मांग में 50% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डॉक्टर्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ने के कारणों में खराब लाइफस्टाइल, अर्ली डिटेक्शन, बुज़ुर्ग आबादी का बढ़ना, डायबिटीज़, मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी और स्मोकिंग शामिल हैं।