भारत की प्रति व्यक्ति आय अमेरिका से 25 गुना कम है लेकिन फिर भी भारत में मकान खरीदना बहुत महंगा है। रियल्टी एक्सपर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी बाज़ार में प्राइवेट बिल्डर्स के बीच आम सहमति से एक कार्टेल बना है जिससे वे मन-मुताबिक प्राइस तय कर रहे हैं और सरकार का कोई कंट्रोल ना होने से कीमतें आसमान छू रही हैं।