चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान जा सकते हैं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं जो 16 या 17 फरवरी को हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खेल रहीं सभी टीमों के कप्तान को उद्घाटन समारोह में शामिल होना पड़ता है। गौरतलब है, चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा।