संविधान के अनुच्छेद 174(1) के मुताबिक, राज्य की विधानसभा को 6-माह में सत्र बुलाना ज़रूरी होता है। मणिपुर में आखिरी सत्र 12 अगस्त 2024 को हुआ था जिसके तहत 13 फरवरी 2025 तक सत्र बुलाना ज़रूरी था। मुख्यमंत्री के इस्तीफे से बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया और बीजेपी नए मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई थी।