24 नवंबर (मंगलवार) को देव दीपावली मनाई जा रही है। मान्यता है कि भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को किया था जिसके बाद देवतागण खुशी मनाने भगवान शिव के साथ धरती पर आए और दीप जलाकर खुशियां मनाईं। यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में देव दीपावली मनाते हैं।