क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार? जानिए इतिहास

पंजाब की परंपराओं से जुड़ा लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन अलाव, लोकगीत और भांगड़े के साथ लोग खुशियां साझा करते हैं। इसका इतिहास लोकनायक दुल्ला भट्टी से जुड़ा है जिन्हें पंजाब का रॉबिनहुड कहा जाता है। ज़रूरतमंदों की मदद करने वाले भट्टी का नाम लोहड़ी के गीतों में आज भी लिया जाता है।