क्यों महाराष्ट्र चुनाव के उम्मीदवार ने की मतदान केंद्र के पास चप्पल पहनने पर रोक लगाने की मांग?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार गुरुदास संभाजी कांबले ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर धाराशिव में मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में मतदाताओं और अधिकारियों के चप्पल पहनने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "मेरा चुनाव चिह्न चप्पल है। चप्पल पहनना...आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है।" कांबले परांडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।