क्यों यूपी के एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ ड्रिल कर रही है वायुसेना?

भारतीय वायुसेना ने यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल जैसे लड़ाकू विमान के साथ दिन-रात टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास किया। युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए इस अभ्यास का आयोजन हुआ। यह भारत में किसी एक्सप्रेसवे पर पहली एयरस्ट्रिप है जहां दिन-रात लड़ाकू विमान उतर सकते हैं।

Load More