मल्टी कोमॉडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पिछले कुछ दिन से कॉपर फ्यूचर्स की कीमत रिकॉर्ड हाई को छू रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती मांग, सप्लाई में जारी कमी, टैरिफ के कारण वैश्विक कारोबार को लेकर जारी अनिश्चितता व चीन द्वारा लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाए जाने के कारण यह तेज़ी आ रही है।