क्यों रात में बल्ब और रोशनी के अन्य स्रोतों की तरफ आकर्षित होते हैं कीड़े-मकोड़े?
कीड़े-मकोड़े दिन में तो निश्चित ऊंचाई और रास्ते पर उड़ते हैं लेकिन रात में वे बल्ब और अन्य प्रकाश स्रोतों के इर्द-गिर्द मंडराते हैं। दरअसल, कीट-पतंग सूर्य और चांद की तरफ पीठ करके उड़ते हैं लेकिन रात में वे बल्ब को चांद समझकर बेहतर नेविगेशन के लिए उनकी तरफ अपनी पीठ करके उड़ते हैं और गोल-गोल घूमने लगते हैं।