दोपहर में लंच के बाद सुस्ती, भारीपन और ध्यान केंद्रित न कर पाने की समस्या को 'ब्रेन फॉग' कहा जाता है। डॉक्टर काशिका जैन के मुताबिक, यह शरीर की थकान नहीं बल्कि खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों का नतीजा है। इससे बचने के लिए लंच में हल्का और संतुलित भोजन लें, पानी पिएं व खाने के बाद वॉक करें।