क्यों लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाज़ार?

सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन हरे निशान में बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज़ के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने बताया, "तेज़ी का मुख्य कारण कैश मार्केट में एफआईआई द्वारा की गई खरीदारी है।" वहीं, वैल्यूएशन में सुधार और यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के अनुमान को भी तेज़ी का कारण माना जा रहा है।