क्यों सुनीता विलियम्स को लैंडिंग के बाद स्ट्रेचर पर लिटाया गया था?

नासा के अंतरिक्षयात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर 9 महीने के बाद लौटने पर स्ट्रेचर पर लिटाया गया। यह नासा का एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है क्योंकि लंबे समय तक भारहीनता के कारण अंतरिक्षयात्रियों के शरीर पर कई अस्थाई प्रभाव पड़ते हैं। स्पेस से लौटने के बाद शरीर में अस्थाई बदलावों से अंतरिक्षयात्री तुरंत चल नहीं सकते हैं।