कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी नीलेश शाह ने कारण देकर समझाया है कि लोगों को सिल्वर ईटीएफ से दूर क्यों रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "सिल्वर का भाव 10% प्रीमियम पर चल रहा है। दुनिया में सिल्वर की कमी के कारण भाव प्रीमियम पर हैं। इम्पोर्ट ड्यूटी और जीएसटी भी अलग से लगती है, ऐसे में इनसे दूर रहना चाहिए।"