मदरहुड हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की गाइनैकोलॉजिस्ट डॉक्टर कुसुम लता के मुताबिक, सर्दियों में कई महिलाओं में पीरियड्स का दर्द और भी बदतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि ब्लड सर्कुलेशन में कमी, कम धूप, हार्मोनल उतार-चढाव, निष्क्रियता, कोल्ड-इंड्यूस्ड पेन सेंसटिविटी और कमज़ोर इम्यून सिस्टम इसके कारण हो सकते हैं। डॉक्टर कुसुम ने कैफीन वाली ड्रिंक्स न पीने की सलाह दी है।