क्यों हरे रंग के कपड़े से ढकी जाती हैं निर्माणाधीन इमारतें?

निर्माण कार्य के दौरान इमारतों को अक्सर हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है। दरअसल, कपड़े से ढकने से निर्माण कार्य के दौरान होने वाली धूल व गंदगी दूसरी इमारतों और आसपास के लोगों पर नहीं पड़ती। दूसरा, हरा रंग आंखों को राहत देता है इसलिए इमारतों पर काम कर रहे मज़दूरों को ऊंचाई से घबराहट नहीं होती।