WHO ने भारतीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या कई बच्चों की मौतों से जुड़ा कोल्ड्रिफ कफ सिरप देश के बाहर भी निर्यात किया गया था। WHO के मुताबिक, आधिकारिक पुष्टि के बाद वह कोल्ड्रिफ सिरप पर ग्लोबल मेडिकल प्रोडक्ट्स अलर्ट की ज़रूरत का आकलन करेगा। एमपी में इस कफ सिरप से कम-से-कम 20 बच्चों की मौत हुई है।