क्या 31 दिसंबर से पहले रिटायर कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़कर मिलेगी पेंशन?
सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में पेंशन भी शामिल है और पेंशन नियमों में कोई नई श्रेणी या बदलाव नहीं किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि 31-दिसंबर से पहले रिटायर हुए पेंशनर्स को भी पेंशन संशोधन से बाहर नहीं रखा जाएगा। अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों के बाद होगा।