क्या 8वें CPC की सिफारिशों से सरकार पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ? वित्त मंत्री ने दिया जवाब

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है, "8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के वित्तीय असर का पता तब चलेगा जब 8वें केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा सिफारिशें की जाएंगी और सरकार द्वारा स्वीकार की जाएंगी।" उन्होंने कहा, "सरकार के सिविलियन कर्मचारियों की अनुमानित संख्या 1-मार्च 2025 तक 36.57 लाख और पेंशनर्स/फैमिली पेंशनर्स की संख्या दिसंबर-2024 तक 33.91 लाख है।"