inshorts

क्या Blinkit जानता है आपकी लोकेशन? ऐप पर लगे जासूसी के आरोप तो कंपनी ने दिया जवाब

अनिका बेरी नामक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि रिवर्स इंजीनियरिंग से उन्होंने पाया कि Blinkit ऐप ग्राहकों के फोन में मौजूद दूसरे ऐप्लिकेशन, Wi-Fi नेटवर्क, लोकेशन, बैटरी और कुछ ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स की जानकारी हासिल करता है। जवाब में कंपनी ने कहा, "इनमें से ज़्यादातर चीजें मार्केटिंग/जासूसी के लिए नहीं बल्कि...ऐप को बेहतर-आसान बनाने के लिए इस्तेमाल होती हैं।"