स्टार इमेजिंग ऐंड पैथ लैब के निदेशक डॉ. समीर भाटी के अनुसार, कोरोना वायरस की तरह ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) में म्यूटेशन नहीं देखा गया है और इससे महामारी फैलने की आशंका नहीं है। गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि यह नया वायरस नहीं है और इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है।