क्या RBI ने पुराने ₹500-₹1000 के नोट बदलने के लिए नए नियम किए घोषित? जानें दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने बंद हो चुके ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्ज़ी बताया है। आरबीआई ने ऐसे कोई नए नियम लागू नहीं किए हैं। सरकार ने ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करने की अपील की है।