क्या UPS में स्विच हुए कर्मचारी NPS खाता भी साथ-साथ रख सकते हैं?

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एनपीएस से यूपीएस विकल्प पर स्विच करने की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ाई है। पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण के अनुसार, जो कर्मचारी एनपीएस से यूपीएस में स्विच कर चुके हैं वे चाहें तो अलग से एनपीएस खाता खोल सकते हैं। यूपीएस से उनकी सरकारी पेंशन मिलेगी जबकि एनपीएस में स्वैच्छिक निवेश कर सकेंगे।