हेल्थलाइन के अनुसार, आलू में सोलनिन और चाकोनिन नामक ग्लाइकोएल्केलॉइड यौगिक होते हैं जिनका अत्यधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आलू की पत्तियों, फूलों और अंकुरों में पाए जाने वाले ग्लाइकोएल्केलॉइड मनुष्यों के लिए ज़हरीले होते हैं जिससे चक्कर आना, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अंकुरित आलू में पोषक तत्व भी घट जाते हैं।