डायटीशियन मुलाकला गीता भबानी के मुताबिक, अत्यधिक सेक्स करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट में गिरावट आ सकती है। वहीं, उन्होंने कहा कि फर्टाइल विंडो के दौरान नियमित सेक्स करने से महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक होती है। बकौल डायटीशियन, एक महिला के गर्भधारण करने की संभावना सबसे ज़्यादा ओव्यूलेशन के 3-4 दिनों के दौरान होती है।