क्या अमेरिका से द्विपक्षीय समझौतों को रद्द कर देगा भारत? जानें वायरल दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है कि यदि शत्रुतापूर्ण आर्थिक नीतियां जारी रहती हैं तो अमेरिका संग भारत कुछ द्विपक्षीय समझौते निलंबित करने पर विचार कर रहा है। भारत सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे का खंडन किया है। बकौल पीआईबी, यह दावा गलत है।