अस्पताल में भर्ती व्यक्ति कानूनी रूप से वसीयत बना सकता है। कानून में वसीयत बनाने के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना अनिवार्य नहीं लेकिन व्यक्ति का मानसिक रूप से स्वस्थ होना ज़रूरी है। उसे वसीयत की शर्तों/मतलब/साइन करने के परिणामों की समझ होनी चाहिए। बीमारी/दवाओं का असर उसकी निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित नहीं करना चाहिए।